Today’s Market: आज बाजार में मंथली एक्सपायरी के दिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग, Nifty 68 अंक बढ़कर 18,200 के पास और Nifty बैंक 425 अंक बढ़कर 43,250 के पार

Today’s Action in Stock Market

मार्केट में आज का कारोबार: आज गुरुवार को दिसंबर की मंथली एक्सपायरी वाले दिन भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाज़ार अच्छी बढत के साथ बंद हुए। आज भारतीय बाज़ार गैप-डाउन खुले और नीचे से रिकवरी करते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। शॉर्ट कवरिंग से आज भारतीय बाजार में बड़ी रिकवरी देखने को मिली।

आज गुरुवार को Nifty के अधिकतर इंडिसेस बढत के साथ बंद हुए। आज FMCG और मीडिया इंडिसेस में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज NIFTY 68.50 अंकों की बढत के साथ 18,191.00 पर बंद हुआ, NIFTY बैंक भी 424.65 अंकों की बढत के साथ 43,252.35, और Sensex 223.60 अंकों की बढत के साथ 61,138.88 पर बंद हुए।

आज गुरुवार को अधिकतर सभी इंडिसेस बढत के साथ बंद हुए। आज NIFTY 18,050.60 पर 72 अंक गैप-डाउन खुला और फिर 17,992.90 का लो लगाकर बढ़िया रिकवरी करते हुए अपने हाई के पास 18,191.00 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक 42,711.70 पर 115 अंक गैप-डाउन खुला और फिर 42,495.55 का लो लगाकर बढ़िया रिकवरी करते हुए अपने हाई के पास 43,252.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 223.60 अंकों की बढ़त देखने को मिली और 61,133.88 पर बंद हुआ।

आज गुरुवार को केवल Nifty FMCG इंडेक्स 0.18% और Nifty मीडिया इंडेक्स 0.64% की गिरावट के साथ बंद हुए। आज अधिकतर इंडिसेस हरे निशान में बंद हुए। Nifty मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.08% की बढ़त के साथ बंद हुआ। Nifty फार्मा इंडेक्स 0.08%, Nifty ऑटो इंडेक्‍स 0.23%, Nifty रियल्टी इंडेक्‍स 0.14%, Nifty PSU बैंक इंडेक्स 0.72%, Nifty IT 0.36%, Nifty मिडकैप 0.08% और Nifty स्मॉलकैप इंडिसेज भी 0.21% की बढत के साथ बंद हुए।

बाजार में आज का कारोबार

आज गुरुवार को दिसंबर की मंथली एक्सपायरी वाले दिन भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाज़ार अच्छी बढत के साथ बंद हुए। आज भारतीय बाज़ार गैप-डाउन खुले और नीचे से रिकवरी करते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। शॉर्ट कवरिंग से आज भारतीय बाजार में बड़ी रिकवरी देखने को मिली। आज गुरुवार को Nifty के अधिकतर इंडिसेस बढत के साथ बंद हुए। आज FMCG और मीडिया इंडिसेस में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज NIFTY 68.50 अंकों की बढत के साथ 18,191.00 पर बंद हुआ, NIFTY बैंक भी 424.65 अंकों की बढत के साथ 43,252.35, और Sensex 223.60 अंकों की बढत के साथ 61,138.88 पर बंद हुए।

NSE India

Nifty50 पर बढ़ने वाले शेयर

Nifty5o पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में सबसे ज्यादा 2.17 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसी तरह भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.17 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 1.79 फीसदी, टाटा स्टील (Tata Steel) में 1.59 फीसदी और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 1.40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Nifty50 पर गिरने वाले शेयर

Nifty50 पर गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 1.38%, टाइटन (Titan) में 1.04%, अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) में 1.02% और डिविस लैब्स (Divis Labs) के शेयर में 0.99% की गिरावट देखने को मिली।

Nifty मिडकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.08% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiablls Housing Finance) सबसे अधिक 5.80% की तेजी के साथ 155.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा अदानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas) 5.19%, फाइजर लिमिटेड (Pfizer Ltd.) 3.75% की तेजी के साथ 4,488.15 पर बंद हुआ।

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनांस (Shriram Transport Finance) 5.50% और अमारा राजा बैटरी (Amara Raja Batteries) 3.43% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्‍स

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) सबसे अधिक 6.75% की तेजी के साथ 351.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा केईसी इंटरनेशनल (KEC International) 6.12% की तेजी और बीईएमएल (BEML) 5.72% की तेजी के साथ बंद हुए।

यूटीआई एएमसी (UTI AMC) 2.89% और रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) 2.64% की गिरावट के साथ बंद हुए।

NSE पर FII और DII ट्रेडिंग activity

Category

Date

Net Value

FII/FPI

29-Dec-2022

-572.78

DII

29-Dec-2022

 515.83

 

रुपए में 2 पैसे की गिरावट

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमज़ोर होकर 82.82 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में यह 82.80 के लेवल पर बंद हुआ था।

USD/INR

Date

Prev. CloseOpen

Close

December 29, 2022

82.80

82.85

82.82

 

SIP क्या है? जानें SIP में निवेश के 5 फायदे और कैसे करें निवेश

 

Leave a Comment

HDFC Bank Q4 Result: PAT rises 20% YoY, Rs 19/share Dividend Declared TCS comes on Brokerages’ radar after Q4 Results Infosys Q4 Results: Missed Estimates, Rs 17.5/share Dividend Proposed Top Banking Stock: Axis Bank पर आया 1,100 रुपये का टार्गेट Top Pharma Company: Aurobindo Pharma पर आया 554 रुपये का टार्गेट Top SmallCap Bank: IDFC First Bank पर आया 70 रुपये का टार्गेट