Today’s Market: कमजोर वैश्विक सेंटीमेंट्स ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, NIFTY 245 अंक गिरकर 18,415 पर और NIFTY बैंक 550 अंक गिरकर 43,500 के नीचे बंद

Today’s Action in Stock Market

December 14, 2022

मार्केट में आज का कारोबार: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा 2023 के अंत तक ब्याज दरों को 5 प्रतिशत से ऊपर ले जाने के संकेत के बाद वैश्विक बाजारों में कमजोर सेंटीमेंट्स ने गुरुवार के कारोबार में घरेलू बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई । आज NIFTY 48 अंक गैप- डाउन के साथ 18,612.50 पर खुला और लगातार गिरते हुए 18,414.90 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक भी 110 अंक गैप- डाउन के साथ 43,938.30 पर खुला और लगातार गिरते हुए 43,498.20 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 879 अंकों की गिरावट देखने को मिली और 61,799.03 पर बंद हुआ।टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन जैसे कई अन्य दिग्गजों में कमजोरी के कारण इंट्रा-डे ट्रेड में बेंचमार्क इंडिसेस 1 प्रतिशत से अधिक गिर गए।

आज बाजार में सभी इंडिसेस गिरावट के साथ लाल निशां में बंद हुए। Nifty IT इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.11% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ Nifty मेटल इंडेक्‍स 1.43%, Nifty ऑटो 0.70%, Nifty PSU बैंक इंडेक्स 1.88%, Nifty FMCG 0.88%, Nifty मिडकैप 1.01% और Nifty स्मॉलकैप इंडिसेज भी 0.57% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty50 पर बढ़ने वाले शेयर

Nifty5o पर ब्रिटेनिया (Britannia) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.26 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसी तरह हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 0.86 फीसदी, SBI लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Ins) में 0.30 फीसदी, एनटीपीसी (NTPC) में 0.29 फीसदी और सन फार्मा (Sun Pharma) में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Nifty50 पर गिरने वाले शेयर

Nifty50 पर गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा IT शेयर रहे। टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर में सबसे ज्यादा 3.98 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाइटन (Titan), इंफोसिस (Infosys), एचडीएफसी (HDFC) और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Nifty मिडकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 1.01% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Fin.) सबसे अधिक 3.42% की तेजी के साथ 149.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा Mahanagar Gas 1.52% की तेजी और Prestige Estate 1.46% की तेजी के साथ बंद हुए।

 IRCTC 3.04% और Bank Of India 5.12% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.57% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Sterlite Technology सबसे अधिक 4.11% की तेजी के साथ 177.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा PNB Housing Finance 3.22% की तेजी और Linde India 2.92% की तेजी के साथ बंद हुए।

इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) 4.37% और रैलिस इंडिया (Rallis India) 3.92% की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की बाजार में गिरावट के पीछे मुख्य कारण:

हॉकिश यूएस फेड कमेंट्री: दिसंबर की बैठक में न केवल US Fed ने ब्याज दरों में 50 bps से 4.25-4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, बल्कि 2023 के अंत तक मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने तक अतिरिक्त 0.75 वृद्धि का अनुमान लगाया। बयान के बाद, अमेरिकी इक्विटी Dow Jones, NASDAQ और S&P 500 बुधवार को 0.7 प्रतिशत तक फिसल गए।

कमजोर वैश्विक सेंटीमेंट्स ने एशिया-प्रशांत और यूरोप के बाजारों को भी प्रभावित किया। प्रमुख सूचकांक निक्केई 225, कोस्पी, कोस्डैक, एसएंडपी 200 और हैंग सेंग इंडिसेस गिर गए।

टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन जैसे कई अन्य दिग्गजों में कमजोरी के कारण इंट्रा-डे ट्रेड में बेंचमार्क इंडिसेस 1 प्रतिशत से अधिक गिर गए।

रुपए में 31 पैसे की कमजोरी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 82.76 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में यह 82.45 के लेवल पर बंद हुआ था।

USD/INR

DatePrev. CloseOpenClose
December 13, 202282. 4582.5482.76

SIP क्या है? जानें SIP में निवेश के 5 फायदे और कैसे करें निवेश

Leave a Comment

HDFC Bank Q4 Result: PAT rises 20% YoY, Rs 19/share Dividend Declared TCS comes on Brokerages’ radar after Q4 Results Infosys Q4 Results: Missed Estimates, Rs 17.5/share Dividend Proposed Top Banking Stock: Axis Bank पर आया 1,100 रुपये का टार्गेट Top Pharma Company: Aurobindo Pharma पर आया 554 रुपये का टार्गेट Top SmallCap Bank: IDFC First Bank पर आया 70 रुपये का टार्गेट