Today’s Market: खराब वैश्विक सेंटीमेंट्स से लगातार दूसरे दिन भी बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 461 अंक गिरकर 61,337.81 पर और NIFTY 146 अंक गिरकर 18,269 पर बंद

Today’s Action in Stock Market

December 16, 2022

मार्केट में आज का कारोबार: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के बाद ECB और BoE ने भी रेट में 50 bps की वृद्धि कर दी, इस वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के डर से आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।आज फिर NIFTY 86 अंक गैप- डाउन के साथ 18,328.70 पर खुला और गिरते हुए 18,269.00 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक भी 228 अंक गैप- डाउन के साथ 43,270.25 पर खुला और 43,219.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 461.22 अंकों की गिरावट देखने को मिली और 61,337.81 पर बंद हुआ।

NIFTY में लगातार 2 हफ्ते गिरावट आई है, इस हफ्ते 220 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है। निफ्टी IT और Nifty फार्मा में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स लगातार 9 हफ्ते तेज रहा।

आज दूसरे दिन भी बाजार में सभी इंडिसेस गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। Nifty PSU बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.92% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ Nifty IT इंडेक्स 1.33%, Nifty फार्मा इंडेक्स 1.40%, Nifty ऑटो 1.07%, Nifty मेटल इंडेक्‍स 0.76%, Nifty FMCG 0.49%, Nifty मिडकैप 1.60% और Nifty स्मॉलकैप इंडिसेज भी 0.63% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty50 पर बढ़ने वाले शेयर

Nifty5o पर टाटा मोटर्स(Tata Motors) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.48 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)में 0.48 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में 0.30 फीसदी, टाटा स्टील (Tata Steel) में 0.09 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 0.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Nifty50 पर गिरने वाले शेयर

Nifty50 पर गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddys Labs) के शेयर में सबसे ज्यादा 3.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा एम एंड एम (M&M), अदानी पोर्ट (Adani Ports), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और भारत पैट्रोलियम (BPCL) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Nifty मिडकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 1.60% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कॉफ़ोर्ज लिमिटेड (COFORGE LTD) सबसे अधिक 2.00% की तेजी के साथ 149.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा V-Guard Ind. 1.43% की तेजी और Varun Beverages 0.98% की तेजी के साथ बंद हुए।

 Polycab India 7.63% और Union Bank of India 5.94% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.63% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजी (Sterlite Technology) सबसे अधिक 5.24% की तेजी के साथ 177.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) 4.67% की तेजी और EID Parry 3.44% की तेजी के साथ बंद हुए।

जीएमएम फॉडलर (GMM Pfaudler) 14.56% और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) 5.86% की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की बाजार में गिरावट के पीछे मुख्य कारण:

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के बाद ECB और BoE ने भी रेट में 50 bps की वृद्धि कर दी, इस वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के डर से आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद अमेरिकी इक्विटी बाजार- Dow Jones 2.2%, NASDAQ 3.23%और S&P 500 2.49% तक फिसल गए। कमजोर वैश्विक सेंटीमेंट्स ने एशिया-प्रशांत और यूरोप के बाजारों को भी प्रभावित किया। प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

रुपए में 31 पैसे की कमजोरी

रुपए में चल रही लगातार गिरावट आज भी जारी रही। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 82.87 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में यह 82.76 के लेवल पर बंद हुआ था।

USD/INR

DatePrev. CloseOpenClose
December 16, 202282. 7682.7282.87

SIP क्या है? जानें SIP में निवेश के 5 फायदे और कैसे करें निवेश

Leave a Comment

HDFC Bank Q4 Result: PAT rises 20% YoY, Rs 19/share Dividend Declared TCS comes on Brokerages’ radar after Q4 Results Infosys Q4 Results: Missed Estimates, Rs 17.5/share Dividend Proposed Top Banking Stock: Axis Bank पर आया 1,100 रुपये का टार्गेट Top Pharma Company: Aurobindo Pharma पर आया 554 रुपये का टार्गेट Top SmallCap Bank: IDFC First Bank पर आया 70 रुपये का टार्गेट