Today’s Market: लगातर चौथे दिन भी भारतीय बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, Nifty 320 अंक गिरकर 17800 और SENSEX 980 अंक गिरकर 59,850 के पास

Today’s Action in Stock Market

मार्केट में आज का कारोबार: आज भारतीय बाज़ारों में ब्लैक फ्राइडे सेल की तरह अधिकतर शेयर बड़े डिस्काउंट पर उपलब्ध रहे। पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते खतरे और बढ़ती ब्याज दरों के डर से पहले कल अमेरिका के बाजार और आज हमारे भारतीय बाजार भी बुरी तरह से गिरे। खराब ग्लोबल सेंटीमेंट्स ने आज हमारे बाजारों का मूड बुरी तरह बिगाड़ दिया।आज शुक्रवार को सभी इंडिसेस गिरावट के साथ बंद हुए। Nifty फार्मा इंडेक्स सबसे कम 0.84% की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज NIFTY 320.55 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 17,806.80 पर बंद हुआ, NIFTY बैंक भी 740.75 अंकों की गिरावट के साथ 41,668.05, और Sensex 980.93 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुए।

NSE India

आज फिर NIFTY 17,999.80 पर 127 अंक गैप-डाउन खुला और फिर लगातार गिरते हुए 17,780.65 का लो लगाने के बाद अपने लो के करीब ही 17,806.80 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक भी 42,082.80 पर 325 अंक गैप-डाउन खुला और फिर लगातार गिरते हुए 41,601.45 का लो लगाने के बाद अपने लो के करीब ही 41,668.05 पर बंद हुआ। Sensex भी 60,205.56 पर लगभग 420 अंक गैप-डाउन खुला और फिर लगातार गिरते हुए 59,765.29 का लो लगाने के बाद अपने लो के करीब ही 59,845.29 पर बंद हुआ।

आज शुक्रवार को Nifty फार्मा इंडेक्स सबसे कम 0.84% की गिरावट के साथ बंद हुआ। Nifty मीडिया इंडेक्स और Nifty PSU बैंक इंडेक्स ने सबसे ज्यादा दबाव डाला। आज सभी इंडिसेस लाल निशान में बंद हुए, Nifty PSU बैंक इंडेक्स 6.06%, Nifty मीडिया इंडेक्स 4.99%, Nifty ऑटो इंडेक्‍स 2.54%, Nifty रियल्टी इंडेक्‍स 3.54%, Nifty मेटल इंडेक्स 4.47%, Nifty FMCG 1.71%, Nifty मिडकैप 3.76% और Nifty स्मॉलकैप इंडिसेज भी 4.72% की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की बाजार में हुई गिरावत के पीछे के मुख्य कारण

पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते खतरे और बढ़ती ब्याज दरों के डर से पहले कल अमेरिका के बाजार गिरे और आज हमारे भारतीय बाजार भी बुरी तरह से गिरे। खराब ग्लोबल सेंटीमेंट्स ने आज हमारे बाजारों का मूड बुरी तरह बिगाड़ दिया। आज शुक्रवार को Nifty फार्मा इंडेक्स सबसे कम 0.84% की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज NIFTY 320.55 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 17,806.80 पर बंद हुआ, NIFTY बैंक भी 740.75 अंकों की गिरावट के साथ 41,668.05, और Sensex 980.93 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुए।

Nifty50 पर बढ़ने वाले शेयर

Nifty 5o पर केवल डिविस लैबोरेटरीज (Divis Laboratories) ममूली बढ़त के साथ बंद हुआ। डिविस लैबोरेटरीज (Divis Laboratories) में 0.07 फीसदी की ममूली बढ़त देखने को मिली और 2.55 रुपये की ममूली बढ़त साथ 3,498.45 पर बंद हुआ।

Nifty50 पर गिरने वाले शेयर

Nifty50 पर गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर में सबसे ज्यादा 7.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा अदानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 5.85%, हिंडाल्को (Hindalco) में 5.70%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 5.02% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में 4.08% की गिरावट देखने को मिली।

Nifty मिडकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 3.76% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) सबसे अधिक 1.06% की तेजी के साथ 1,240.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा केवल सिंजेन इंटरनेशनल (Syngene International) 0.73% की तेजी के साथ 578.35 पर बंद हुआ।

यूनियन बैंक (Union Bank) 11.29% और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) 9.02% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्‍स

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स 4.72% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) सबसे अधिक 7.98% की तेजी के साथ 289.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा आईओएल केमिकल्स लिमिटेड (IOL Chemicals Ltd.) 5.84% की तेजी और थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Thyrocare Technologies Ltd.) 1.80% की तेजी के साथ बंद हुए।

इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) 11.92% और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) 11.52% की गिरावट के साथ बंद हुए।

NSE पर FII और DII ट्रेडिंग activity

Category

Date

Net Value

FII/FPI

21-Dec-2022

-706.84

DII

21-Dec-2022

3398.98

रुपए में 04 पैसे की कमजोरी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 04 पैसे कमजोर होकर 82.80 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में यह 82.76 के लेवल पर बंद हुआ था।

USD/INR

Date

Prev. Close

Open

Close

December 23, 2022

82. 76

82.87

82.80

SIP क्या है? जानें SIP में निवेश के 5 फायदे और कैसे करें निवेश

Leave a Comment

HDFC Bank Q4 Result: PAT rises 20% YoY, Rs 19/share Dividend Declared TCS comes on Brokerages’ radar after Q4 Results Infosys Q4 Results: Missed Estimates, Rs 17.5/share Dividend Proposed Top Banking Stock: Axis Bank पर आया 1,100 रुपये का टार्गेट Top Pharma Company: Aurobindo Pharma पर आया 554 रुपये का टार्गेट Top SmallCap Bank: IDFC First Bank पर आया 70 रुपये का टार्गेट