Today’s Market: 2 दिन की कमजोरी पर लगा ब्रेक, Nifty 151 अंकों के उछाल के साथ 18420 पर, Sensex 468 अंक बढ़कर 61,800 के ऊपर बंद

Today’s Action in Stock Market

मार्केट में आज का कारोबार: आज सोमवार को दो दिन की गिरावट के बाद बाजार सपाट खुलने के बाद उच्च स्तर पर बंद हुए। विश्लेषकों के अनुसार शॉर्ट कवरिंग और वैल्यू खरीदारी के कारण आज के सत्र में गिरावट से राहत मिली है। ऑटो, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में बढ़त से बाजार को बढ़ने में मदद मिली।

आज NIFTY 18,284.90 पर खुला और लगातार बढ़ते हुए हुए 18,420.45 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक 43,326.75 पर खुला और 194 अंक बढ़कर 43,413.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 468.38 अंकों की बढ़त देखने को मिली और 61,806.19 पर बंद हुआ।

आज सोमवार को दो दिन की गिरावट के बाद ऑटो, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में बढ़त से बाजार को बढ़ने में मदद मिली। IT इंडेक्स और PSU बैंक इंडेक्स ने दबाव डाला। Nifty ऑटो सबसे ज्यादा 1.59% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ Nifty मेटल इंडेक्‍स 1.27%, Nifty फार्मा इंडेक्स 0.08%, Nifty FMCG 1.46%, Nifty मिडकैप 0.55% और Nifty स्मॉलकैप इंडिसेज भी 0.46% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Nifty50 पर बढ़ने वाले शेयर

Nifty5o पर अदानी पोर्ट (Adani Ports) के शेयर में सबसे ज्यादा 3.77 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। इसी तरह एम एंड एम (M&M) में 3.12 फीसदी, आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 2.96 फीसदी, पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.67 फीसदी और अदानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 2.37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Nifty50 पर गिरने वाले शेयर

Nifty50 पर गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys) में 0.98%, ओएनजीसी (ONGC) में 0.95%, टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.85% और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 0.57% की गिरावट देखने को मिली।

Nifty मिडकैप इंडेक्‍स

Nifty मिडकैप इंडेक्स 0.55% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) सबसे अधिक 3.71% की तेजी के साथ 83.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा इंडियामार्ट इंटरमेश (Indiamart Intermesh) 3.38% की तेजी और GMR Airports 3.38% की तेजी के साथ बंद हुए।

नाटको फार्मा (Natco Pharma) 2.51% और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) 2.17% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्‍स

Nifty स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूटीआई एएमसी (UTI AMC) सबसे अधिक 11.45% की तेजी के साथ 859.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) 8.40% की तेजी और CSB Bank 7.08% की तेजी के साथ बंद हुए।

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) 4.55% और चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Chambal Fertilisers) 3.30% की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की बाजार में बढ़त के पीछे मुख्य कारण:

आज सोमवार को दो दिन की गिरावट के बाद बाजार सपाट खुलने के बाद उच्च स्तर पर बंद हुए। विश्लेषकों के अनुसार शॉर्ट कवरिंग और वैल्यू खरीदारी के कारण आज के सत्र में गिरावट से राहत मिली है। ऑटो, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में बढ़त से बाजार को बढ़ने में मदद मिली।आज NIFTY 18,284.90 पर खुला और लगातार बढ़ते हुए हुए 18,420.45 पर बंद हुआ। NIFTY बैंक 43,326.75 पर खुला और 194 अंक बढ़कर 43,413.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 468.38 अंकों की बढ़त देखने को मिली और 61,806.19 पर बंद हुआ।

रुपए में 31 पैसे की बढ़त

रुपए में चल राही लगातार गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में यह 82.87 के लेवल पर बंद हुआ था।

USD/INR

Date

Prev. Close

Open

Close

December 16, 2022

82. 87

82.78

82.65

 

SIP क्या है? जानें SIP में निवेश के 5 फायदे और कैसे करें निवेश

Leave a Comment

HDFC Bank Q4 Result: PAT rises 20% YoY, Rs 19/share Dividend Declared TCS comes on Brokerages’ radar after Q4 Results Infosys Q4 Results: Missed Estimates, Rs 17.5/share Dividend Proposed Top Banking Stock: Axis Bank पर आया 1,100 रुपये का टार्गेट Top Pharma Company: Aurobindo Pharma पर आया 554 रुपये का टार्गेट Top SmallCap Bank: IDFC First Bank पर आया 70 रुपये का टार्गेट